Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

Big breaking: वनाग्नि रोकने को केंद्र से हेलिकॉप्टर की माँग, मुख्यमंत्री तीरथ ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से की बात

70 प्रतिशत से ज़्यादा वन भूमि वाले पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के जंगलो में लगने वाली आग लगातार भयावह होने लगी है। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शासन, वन विभाग, ज़िला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक आयोजित की। वहीं गर्मी की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड के जंगल भी धधकने लगे है। जिनको बुझाने के लिए केंद्र से हेलिकॉप्टर और ndrf की माँग राज्य की तरफ़ से की गई है। प्रदेश के हर मुद्दे पर संवेदनशील मुख्यमंत्री तीरथ ने जंगलो में बढ़ती आग और होते नुक़सान को देखते हुए केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह से बात की है। साथ ही आग बुझाने के लिए केंद्र से हेलिकॉप्टर और NDRF की माँग भी की है। जिससे समय रहते पर्यावरणीय और जानमाल के नुक़सान से बचा जा सके। खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *