अगर मैं सैनिक ना होता तो आज शायद कैबिनेट मंत्री भी ना होता- जोशी, गढ़ी कैंट क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत
भाजपा के ‘‘शहीद दुर्गामल मण्डल’’ के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों द्वारा सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एमएसएमई एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल पार्क चौक से प्रारम्भ करते हुए गढ़ी डाकरा बाजार तक बाईक रैली निकाली गई। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा तथा भाजपा महिला मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर उनका अभिनन्दन करने पहुंचे उत्साहित कार्यकर्ताओं को कुछ पल के लिए रोकते हुए अपने अभिनन्दन से पहले] मंत्री गणेश जोशी द्वारा क्षेत्र के वरिश्ठ नागरिकों का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए, सर्वप्रथम वरिश्ठजनों को सत्कार दिए जाने की उच्च भारतीय परम्परा को पुनः स्थापित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभूतपूर्व स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह भाजपा के एक अनुशासित सिपाही के तौर पर कार्य कर रहे थे। पार्टी आलाकमान को उनके द्वारा निष्ठापूर्वक की जा रही जन सेवा को देखते हुए आज कैबिनेट मंत्री बनाया, ताकि जनता के लिए और भी बेहतर कार्य कर सकूं।
अपनी सैनिक पृष्ठभूमि का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें फक्र है कि वह भारतीय सेना के अंग रहे। अगर वह सेना में सैनिक नहीं होते तो शायद वह विधायक भी नहीं होते और राज्य कैबिनेट के सदस्य भी ना होते। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूनम नौटियाल, राज्यमंत्री टीवी भुटिया, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद, कमली भट्ट, मेघा भट्ट, ज्योति कोटिया, वंदना बिष्ट, राजेंद्र कौर सोन्धी, नीतू बिष्ट, निर्मला थापा, बेला गुप्ता, सिकंदर सिंह ,मधु, गूफ़ी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा, मनोज क्षेत्री, उषा शाही आदि उपस्थित रहे।