Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के बाद परिजनों का भी किया गया covid टेस्ट, परिजनों की रिपोर्ट आइ नेगेटिव

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी व बेटी का भी COVID-19 सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट अब आ चुकी है और राहत की बात है कि सीएम की पत्नी और बेटी की रिपोर्ट नेगेटिव है।हालांकि मुख्यमंत्री खुद आइसोलेट हो गए हैं वह आइसोलेशन में रहकर ही अपने सरकारी कामकाज निपटा रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने अपने क्लोज कांटेक्ट में आए सभी लोगों से ऐतिहात बरतते हुए कोरोना की जांच कराने के लिए अपील की थी। जिसके चलते सीएम की पत्नी व उनकी बेटी ने भी अपनी कोरोना की जांच कराई जो अब नेगेटिव आ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *