Monday, January 20, 2025
Latest:
उत्तराखंड

राजभवन में वसन्तोत्सव 2021 का हुआ शुभारम्भ, सांस्कृतिक संध्या में खेली गई फूलों की होली

राजभवन- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को राजभवन में वसन्तोत्सव 2021 का शुभारम्भ किया है। वहीं द्वितीय सत्र में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक सन्ध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित थे।


आज आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखण्ड की स्थानीय भाषाओं में हरियाली से सम्बन्धित गीतों, भजनों, वृन्दावन की होली एवं मयूर नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। आज की सांस्कृतिक संध्या का विशेष आकर्षण मथुरा वृंदावन से आई वृंदावन की फूलों की होली एवं मयूर नृत्य का अत्यंत सुंदर प्रदर्शन किया गया। वृंदावन की फूलों की होली देश-विदेश में प्रसिद्ध है। वीणा म्यूजिकल ग्रुप, वृंदावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश द्वारा अपने कलाकारों के माध्यम से फूलों की होली एवं मयूर नृत्य का सुंदर प्रदर्शन किया गया। सांझी कला और फूलों का बंगला भी आकर्षण का केन्द्र रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *