Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली रवाना, महिला दिवस के कई कार्यक्रमों में नहीं हो पाएँगे शामिल

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली के लिए हुए रवाना। मुख्यमंत्री कार्यालय के तरफ़ से दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात होना मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने का कारण है। लेकिन सूत्रों की माने तो दो दिन पहले घटे घटनाक्रम और दोनो अब्ज़र्वर ने अपनी रिपोर्ट भाजपा हाईकमान को सौंप दी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया गया है। वहीं इस दौरान विधायकों की नाराजगी पर भी चर्चा हो सकती है। दूसरी तरफ़ दिल्ली दौरे के चलते महिला दिवस के कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री रावत शामिल नहीं हो पाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *