Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

Roadways यात्रियों पर पड़ सकती है महंगे किराए की मार, राज्य में नए टोल प्लाज़ा शुरू होने से अब roadways प्रबंधन ने भी किराए में बढ़ौतरी करने का फ़ैसला किया है

रोडवेज बसों में देहरादून से गढ़वाल और कुमाऊं के कई रूटों पर सफर महंगा हो सकता है। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला में टोल टैक्स लगने के बाद रोडवेज किराया बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इस हिसाब से बसों में 14 रुपये प्रति सवारी तक किराया बढ़ सकता है। यात्री किराये में बढ़ोतरी एक-दो दिन में करने की तैयारी है। रोडवेज की हरिद्वार और ऋषिकेश के साथ टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग हल्द्वानी, रामनगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टनकपुर और पिथौरागढ़ के साथ ही यूपी जाने वाली बसें लच्छीवाला से गुजरती हैं।

रोजाना 300 बसें यहां से आवाजाही करती हैं। यहां टोल वसूले जाने के बाद रोडवेज किराया बढ़ाने की तैयारी में है। रोडवेज के जीएम-तकनीकी मुकेश सिंह ने बताया कि जल्द टोल टैक्स के हिसाब से किराया तय कर मशीनों में फीड किया जाएगा। टोल टैक्स बीस रुपये लगता है तो एक रुपये प्रति सवारी किराया बढ़ता है। लेकिन, लच्छीवाला में रोडवेज बसों को 280 रुपये टैक्स देना पड़ रहा है। ऐसे में किराया 14 रुपये तक बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *