Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

भाजपा अध्यक्ष बँशीधर भगत के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने DGP से मुलाक़ात कर मुक़दमा दर्ज करने की रखी माँग

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के सोशल मीडिया पर चल रहे नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अमर्यादित वीडियो की शिकायत लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के द्वारा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस नेताओं के साथ बदसलूकी की शिकायत की है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *