Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर: ज़िला जज देहरादून को हाईकोर्ट ने किया निलम्बित, सरकारी वाहन छोड़कर मुलज़िम की Audi कार प्रयोग करने का है आरोप

नैनीताल हाई कोर्ट से बड़ी खबर सामने आइ है। जहाँ देहरादून के जिला जज प्रशांत जोशी को उत्तराखण्ड हाई कोर्ट ने निलंबित कर दिया है. अपनी सरकारी कार होने के बावजूद उन पर एक मुल्जिम की आडी कार से देहरादून-मसूरी कैंप कोर्ट के लिए इस्तेमाल करने का आरोप है. हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश ने उक्त आरोप में जिला जज देहरादून को निलंबित किया है. यह आदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल की तरफ से जारी किया गया है.

उन पर आरोप लगा है कि देहरादून-मसूरी कैंप कोर्ट के लिए जिला जज द्वारा केवल कृष्ण सोनी जिन पर राजपुर थाने में एफआईआर संख्या 94/2020 धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120 बी आईपीसी के तहत मामला पंजीकृत था.इस संबंध में एक रिट याचिका (क्रिमिनिल) विचाराधीन है। उन्हें जिला जजी रूद्रप्रयाग संबंद्ध किया गया है। तथा वह हाईकोर्ट की अनुमति के बगैर स्टेशन नहीं छोडे़ंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *