MD UPCL पी सी ध्यानी ने समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देश, श्रीनगर और टिहरी मंडल को शत प्रतिशत राजस्व वसूली के दिए आदेश
श्रीनगर गढ़वाल में उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक पी०सी० ध्यानी द्वारा श्रीनगर मण्डल एंव टिहरी मण्डल की समीक्षा बैठक के दौरान अभियंताओं एंव सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि उत्तराखंड के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं की तय समय पर शिकायतों का समाधान किया जाये, बकायेदार उपभोक्ताओं से शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाये, शत-प्रतिशत मीटर रीडिंग पर उपभोक्ताओं के बिल जारी किए जायें, खराब मीटरों को प्राथमिकता पर बदला जाये व तत्काल बिल संशोधित भी किया जाए।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी अभियंताओं को विशेष हिदायत दी कि सी०एम० हैल्प लाइन की सभी शिकायतों का सकारात्मक विजन के साथ व नियत समय में समाधान किया जाये।
बिलों में कोई गड़बड़ी न हो इसलिए उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर प्राथमिकता पर स्मार्ट मीटर लगाये जाएं ताकि उपभोक्ता अपनी खपत व बिलों पर पूरी नजर रख सकें।
सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को नये विद्युत संयोजन देने में तेज़ी लायी जाय। यदि औचक निरीक्षण करने पर यह पाया जाता है कि विद्युत उपभोक्ता को विद्युत संयोजन देने में अनावश्यक विलम्ब किया गया है तो सम्बन्धित अधिकारी की ज़िम्मेदारी तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता श्री एन०एस० बिष्ट, अधीक्षण अभियंता श्री गौरव शर्मा, श्री मयूर देव सिंह, श्री प्रशांत बहुगुणा सहित टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, कोटद्वार, नैनीडांडा से सभी अधिशासी अभियंता , उपखण्ड अधिकारी व अवर अभियंता उपस्थित रहे।

