Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर: कोरोना के चलते MDDA कार्यालय बंद

देहरादून- कोरोना के चलते राजधानी देहरादून के एक बड़े कार्यालय को बंद कर दिया गया है। साथ ही सभी अधिकारी- कर्मचारियों के लिए थर्मल स्कैनिंग को अनिवार्य किया गया है। जी हाँ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के कार्यालय में तीन अधिकारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद VC MDDA रणवीर सिंह ने तत्काल यह आदेश जारी किया है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि MDDA का जो भी स्टाफ़ इन अधिकारियों के पिछले एक हफ़्ते में सम्पर्क में आया हो वो अपनी जाँच कराए। साथ ही समस्त स्टाफ़ के लिए थर्मल स्कैनिंग को अनिवार्य किया गया है। वहीं कल शनिवार 19 दिसंबर को कार्यालय को पूरी तरह से बंद कर senetize कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *