UPCL और PTCUL में उपनल कर्मियों के लिए लागू हुआ समान कार्य समान वेतन, उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने MD P C Dhyani का पुष्पगुच्छ देकर किया धन्यवाद
उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के ऊर्जा भवन मुख्यालय में कार्यरत प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) एवं पॉवर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL) में उपनल के माध्यम से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समान वेतन (महंगाई भत्ते सहित) व विभाग में समायोजित किए जाने के आदेश निर्गत होने के अवसर पर प्रबंध निदेशक महोदय उपाकालि श्रीमान पी०सी० ध्यानी जी से मुलाक़ात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक (परिचालन) ई० एम० आर० आर्या जी, अधिशासी निदेशक )मानव संसाधन) श्रीमान आर० जे० मलिक जी, निदेशक वित्त श्रीमान कमल शर्मा जी, अधिशासी निदेशक (तकनीकी) ई ० संजय टम्टा जी, मुख्य अभियंता, ई० राजकुमार जी, आशीष अरोड़ा जी व तमाम उन अधिकारियों से मुलाक़ात कर धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने संविदा कर्मचारियों को समान वेतन के आदेश लागू कराने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।
संगठन द्वारा समान वेतन के आदेश लागू होने पर माननीय मुख्यमंत्री जी, मुख्य सचिव महोदय, प्रमुख सचिव (ऊर्जा) महोदय व शासन के उन तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों का भी धन्यवाद व आभार व्यक्त करता है जिनके दिशा निर्देशों में संविदा कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई।
प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री विनोद कवि, सुनील चौहान, शीला बोरा, नीरज उनियाल, मालती कपूर, बिजेंद्र भंडारी, जयवीर भंडारी, संगीता नेगी, तेजपाल रावत, केसर, प्रमोद बिष्ट, लक्ष्मी जुयाल, नीलांबरी थापा, पूजा लूथरा, आरती, जितेंद्र नेगी, दीपक कंडवाल, दीपक रावत, शैलेन्द्र, उमेश जोशी, रवि राणा इत्यादि कई संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।
