Friday, July 3, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) के प्रतिनिधिमण्डल ने UPCL के नवनियुक्त MD पी0सी0 ध्यानी से की मुलाकात, पुष्पगूच्छ भेंट कर पदभार ग्रहण करने की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

उत्तराखण्ड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा उपाकालि के नवनियुक्त प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी से मुलाकात की तथा उन्हे पुष्पगूच्छ भेंट कर पदभार ग्रहण करने की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। संगठन द्वारा प्रबन्ध निदेशक महोदय को आश्वस्त किया कि संगठन का प्रत्येक सदस्य प्रदेश व निगम हित में सदैव उनके साथ मजबूती के साथ खड़ा रहेगा इसपर प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा संगठन को आश्वस्त किया कि संविदा कर्मचारियों को समान वेतन दिये जाने सहित व अन्य सभी ज्वलंत समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा।
संगठन मा0 मुख्यमंत्री जी, मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा महोदय का भी आभार व्यक्त करता है कि उनके द्वारा एक अनुभवी व ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी अधिकारी को उपाकालि जैसे आम जनता से जुडे विभाग की कमान सौंपी गई।
प्रतिनिधिमण्डल में उपाकालि एवं पिटकुल के कई संविदा कर्मचारियों मौजूद रहे जिनमंे सर्वश्री विनोद कवि, सुनिल चैहान, कुलदीप रमोला, अनिल नौटियाल, बिजेन्द्र भण्डारी, घनश्याम शर्मा नीरज उनियाल, मालती कपूर, हेमलता गूसाईं, ममता भट्ट, अनिल नेगी, नीतू लिम्बू, ज्योति ध्यानी, आरती आहूजा, संगीता नेगी, दीपक रावत, जितेन्द्र नेगी, जयवीर भण्डारी, केसर फनियाल, रशमी ठाकूर, नन्दनी, नवीन शर्मा, रणवीर रावत, देवेन्द्र रावत, दीपिका, महेन्द्र, विनोद ध्यानी, महेश चमोली, पद्मिनि, निलाम्बरी, स्नेहा, रेनू, प्रमोद बिष्ट, राजू भण्डारी, भावना, शैलेन्द्र इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *