Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

वन विभाग में सीधे तौर पर लगे श्रमिकों का होगा वेतन निर्धारण, मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमण्डलीय उप-समिति ने किया कार्य प्रारम्भ

सुबोध उनियाल मंत्री, वन, उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में वन विभाग में समय-समय पर सीधे तौर पर तैनात श्रमिकों का पारिश्रमिक / वेतन निर्धारण किये जाने के सम्बन्ध में गठित मंत्रिमण्डलीय उप-समिति द्वारा कार्य प्रारम्भ करते हुए आज दिनांक 28.09.2024 को उप-समिति की पहली बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्री सौरभ बहुगुणा, मा० काबीना मंत्री बतौर सदस्य सम्मिलित हुए।

आज उप-समिति की इस बैठक में उक्त मामलों से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श कर वन विभाग में कार्योजित ऐसे दैनिक श्रमिकों के पारिश्रमिक निर्धारण की समीक्षा की गई। मामले में वित्तीय उपाशय निहित होने व विधिक पहलुओं की दृष्टि से इसका गहराई से परीक्षण कर अग्रतर कार्यवाही का निर्णय लिया गया है। बैठक में विभागीय प्रमुख सचिव श्री रमेश सुधाँशु, सचिव-वित्त श्री दिलीप जावलकर, डॉ० धनन्जय मोहन, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF). अपर सचिव, वित्त श्री गंगा प्रसाद, श्रीललितमोहन रयाल, अपर सचिव, कार्मिक, श्री निशान्त वर्मा, अपर प्रमुख वन संरक्षक-राज्य वन मुख्यालय, श्रम विभाग के प्रतिनिधि व शासन / विभागी के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *