उत्तराखण्ड सरकार पर ऊर्जा संविदा कर्मचारियों ने लगाया अनदेखी का आरोप, “विद्युत संविदा एकता मंच” का गठन कर संघर्ष का एलान
ऊर्जा के तीनों निगम प्रबंधनों व उत्तराखंड सरकार की लगातार अनदेखी के चलते ऊर्जा निगमों में संविदा कर्मचारियों से जुड़े संगठनों द्वारा मिलकर लड़ने का निर्णय लिया है। जिसके लिए “विद्युत संविदा एकता मंच” का गठन किया गया।

उक्त एकता मंच के संयोजक व कार्यकारणी के सदस्यों की जानकारी आज दिनांक तीनों निगम प्रबंधनो को लिखित रूप में दे दी गई है। इस मंच के बैनर तले तीनों निगमों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की नियमितिकरण, समान वेतन,महंगाई भत्ते सहित अन्य कई ज्वलंत मागों को पूरा करने के लिए संघर्ष किया जाएगा। विद्युत संविदा एकता मंच शीघ्र ही तीनों निगम प्रबंधनों को नोटिस के माध्यम से आंदोलन की तिथि घोषित करेगा।
