Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंडखेल

लेह में प्री पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी वर्ल्ड कप प्रतियोगिता का आयोजन , उत्तराखंड के पायलटो के पांच सदस्य दल ने किया प्रतिभाग

लेह: रविवार 25 अगस्त से 28 अगस्त 2024 तक शुरू हुए प्री पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी वर्ल्ड कप प्रतियोगिता मे उत्तराखंड के पायलटो का पांच सदस्य दल ने प्रतिभाग किया है।

दल का नेतृत्व उत्तराखंड ऐरो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिंह नेगी व पिथौरागढ़ के संजय पुनेरा कर रहे है। दल मे मनीष उपरेती, मनीष कुलयाल, पंकज सिंह मेहरा व अमित मेहता आदि पायलट शामिल है। यह प्रतियोगिता दुनिया की सबसे ऊंचाई पर होने वाली पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता है।

प्रतियोगिता मे भाग लेने वाली उत्तराखंड की टीम ने विश्व स्तरीय टीम मे ओवरआल चौथा स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है। इस ख़ुशी के अवसर पर उत्तराखंड टीम के सभी पायलटो को उत्तराखंड राज्य के लोगों द्वारा शुभकामनाये दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *