जनपग प्रेरणा ट्रष्ट द्वारा मनाया गया तीज महोत्सव, खासतौर पर निर्धन वर्ग की महिलाओं के साथ मनाया गया कार्यक्रम
जनपग प्रेरणा ट्रष्ट द्वारा महिलाओं का सावन में मनाये जाने वाला तीज महोत्सव आज सुभाष नगर देहरादून में पूरे हर्ष उल्लास के साथ हरे रंग तथा झूला झूलते हुये निर्थन वर्ग की महिलाओं के साथ मनाया गया। जिस अवसर पर विभिन्न इन्डोर गेम, म्यूजिकल चेयर, मॉडलिंग तथा तीज क्वीन का कार्यक्रम मुख्य रूप में मनाया गया तथा सभी महिलाओं ने इस में बढचढ कर हिस्सा लिया। ट्रष्ट की अध्यक्षा सोनियां बेनीवाल ने इस अवसर पर बताया की यह कार्यक्रम निर्धन वर्ग की महिलाओं के साथ इसलिए प्रमुखता के साथ मनाया जा रहा है क्योंकि जहां एक ओर सक्षम वर्ग की महिलाएँ तीज महोत्सव को होटल/घर/पिकनिक पार्टी इत्यादि करके मना लेती है वहीं ये निर्धन वर्ग की महिलाएं केवल अपनी रोजी रोटी तथा गृह कार्य में ही व्यस्त रहती है। जिसकों देखते हुए ट्रष्ट द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष तथा प्रत्येक वर्ष तीज महोत्सव इन महिलाओं के साथ ही मनाया जायेगा जो कि चाह कर भी इस त्यौहार को मना नहीं पाती है। ट्रष्ट द्वारा इस अवसर पर तीज महोत्सव में पहुँचने वाली प्रत्येक महिला के लिए पुरस्कार के रूप में कुछ न कुछ रखा गया तथा उनके चेहरे पर हंसी-खुशी लाने के लिए सब सम्भव प्रयास किये गये। तीज महोत्सव में प्रथम/द्वितीय/तृतीय आने वाली महिलाओं के लिए विशेष पुरस्कार रखे गये तथा तीज क्वीन जीतने वाली महिला के लिए इलेक्ट्रिक केटल का पुरस्कार अलग से रखा गया जिसे सुश्री राखी द्वारा जीता गया। ट्रष्ट की तरफ से आने वाले अतिथियों के लिए स्मृति चिन्ह तथा पुष्प गुच्छ प्रदान किये गये। इस अवसर पर सर्वश्री के०के० अरोडा, अभिषेक परमार, सुषमा पुन, कु० सलोनी, सुश्री रूबीना, कमलेश आर्या, माधुरी, कु०सोनाशां बेनीवाल, सुश्री सोनियां बेनीवाल, मीथलेश, रेखा, पूनम, राखी काफी सारी महिलाओं ने भाग लिया।
