Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडधर्म

सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मन्दिर, धर्मपुर चौक में शिव महापुराण का आयोजन, शिव विवाह का प्रसंग सुनाकर दिया गया कथा को विश्राम

सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मन्दिर, धर्मपुरचौक में सावन माह के पावन अवसर पर चल रही श्री शिव महापुराण कथा में कथावाचक आचार्य अरूण सती जी ने पर्वत राज हिम्वान व मैना के घर पार्वती जन्म का प्रसंग श्रवण कराया नारदजी के द्वारा पार्वती को शिव प्राप्ति के लिए तप करने का उपदेश दिया पार्वती के द्वारा घोर तपस्या से भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रसंग एवं शिव विवाह का प्रसंग सुनते हुए कथा को विश्राम दिया।

कथा में उपस्थित मन्दिर समिति के समस्त पदाधिकारी प्रधान श्री देवेन्द्रअग्रवाल, श्री दीपक शमो, श्री मदन हुरला, श्री आत्मा राम शमा, श्री जय प्रकाश बंसल,श्री शरद शर्मा, श्री प्रमोद शर्मा तथा श्री सुनील कौशिक आदि सम्मिलित हुए। इसकेअतिरिक्त कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती अर्चना ठाकुर, श्रीमती सुदेश हुरला, श्रीमतीशर्मिला भट्ट आदि सभी भक्तों ने कथा श्रवण कर पुण्यार्जन प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *