Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में फ़िलहाल अभी नहीं खुलेंगे स्कूल

देहरादून । उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आइ है। जी हां 21 सितंबर से अनलॉक 4 गाइडलाइन के तहत केंद्र सरकार ने छात्रों के लिए स्कूल खोलने के लिए निर्देश दिए हैं, जिसके तहत छात्र केवल परामर्श के लिए शिक्षकों से स्कूल में आने की छूट दी गयी थी,लेकिन केंद्र की गाइड लाइन पर उत्तराखंड सरकार के द्वारा एसओपी जारी न होने पर उत्तराखंड शिक्षा विभाग के साथ प्राइवेट स्कूल में असमंजस में थे कि वह प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलो की बीच स्कूल खोले या नहीं।

लेकिन उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बड़ा निर्णय लेते हुए फिलहाल प्रदेश में 21 सितंबर से स्कूल न खोलने का ऐलान कर दिया है,यानी कि साफ है अब उत्तराखंड में 21 सितंबर से 50% शिक्षकों की उपस्थिति के साथ छात्रों के परामर्श के लिए भी स्कूल नहीं खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *