Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

“रोजगार से जुड़ रहे युवा, समृद्धि की ओर बढ़ रहा प्रदेश !”, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम्य विकास विभाग में प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में ग्राम्य विकास विभाग में चयनित 394 ग्राम विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनसेवा करेंगे।

हमारी सरकार तेज गति से विभागों में रिक्त पदों को भरने का कार्य कर रही है। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम ऐतिहासिक सख़्त नकल विरोधी कानून लेकर आए जिसका परिणाम है कि आज सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *