Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लिंक रोड देहरादून शहर के लिए एक बाईपास के रूप में कार्य करेगा जिससे देहरादून शहर में भीड़भाड़ और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *