Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड वन विभाग में 292 वन दारोगा के अभ्यर्थियों को जारी हुए नियुक्ति पत्र, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने दीपावली से पहले किया अपने वादे को पूरा

उत्तराखंड वन विभाग में 292 वन दारोगा के अभ्यर्थियों के लिए यह दिवाली किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। सूबे के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इन सभी अभ्यर्थियों से किया अपना वायदा निभाया है।

दीपावली से एक दिन पूर्व इन सभी अभ्यर्थियों को वन दारोगा के पद पर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन निशांत वर्मा की ओर से शनिवार को संबंधित आदेश जारी कर दिए गए। इसके बाद से सभी अभ्यार्थियों में खुशी की लहर है।

वर्ष 2019 में इन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। वर्ष 2021 में इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। नकल के आरोप को लेकर परीक्षा रद्द कर दी गई थी। वर्ष 2023 में यह परीक्षा फिर दो चरण में आयोजित की गई। नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बावजूद नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए थे। 30 अक्टूबर को सूबे के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में अभ्यर्थियों की बैठक लेकर सभी को भरोसा दिलाया था कि दीपावली से पूर्व सभी को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। जिसको वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पूरा करने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *