Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडधर्महेल्थ

श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट पहुंचे स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, अधिकारियों को उचित स्वथ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

चमोली, यात्रा शुरू होने से पहले सचिव स्वास्थ्य जहां यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोल रहे हैं। तो वहीं उन्होंने आज हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 20 मई से शुरू होने जा रही श्री हेमकुंड साहिब यात्रा का मुख्य पड़ाव गोविंदघाट है। जहां देश-विदेश से आने वाली सिख संगत यही से हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा को शुरू करते हैं। यात्रा मार्ग पर उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए सचिव स्वास्थ्य गोविंदघाट पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही हेल्थ एटीएम के जरिए लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *