Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

डीजीपी अशोक कुमार ने डीआईजी फायर को सौंपी त्यूणी हादसे की जांच, 03 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के दिए आदेश

दिनांक 06 अप्रैल 2023 को देहरादून जनपद के त्यूनी थानाक्षेत्र अंतर्गत मकान में आग लगने की अत्यंत दुखद घटना हुई है l पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा उपरोक्त दुखद घटना की जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक,फायर निवेदिता कुकरेती को सौंपी गई है । उपरोक्त घटना की जांच प्राथमिकता के आधार पर 03 दिवस के भीतर संपादित कर रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक महोदय को देने के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *