Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात करने का समय तय है। वह प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ ही देहरादून, रामनगर, टनकपुर के लिए नई रेलगाड़ियां चलाने का आग्रह करेंगे। इसके अलावा सीएम अन्य केंद्रीय मंत्रियों से राज्य के विकासात्मक योजनाओं पर चर्चा करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने पर मुख्यमंत्री सशक्त उत्तराखंड के रोडमैप पर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही आगामी चारधाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित भी करने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *