Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

घंटाघर पुलिस पिकेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा ऊर्जा विभाग का संविदा कर्मी बसंत कौशिक, ऊर्जा विभाग के पूर्व अधिकारी और पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

देहरादून: घंटाघर पुलिस पिकेट के बाहर भूखहड़ताल पर बैठा ऊर्जा विभाग का संविदा कर्मचारी बसंत कौशिक। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप। तत्कालीन डायरेक्टर एच आर ए के सिंह की पत्नी पर भी दफ्तर की बजाए घर का सभी करवाए जाने के लगाए आरोप। विरोध दर्ज करवाने और शिकायत पर तत्कालीन डायरेक्टर ए के सिंह पर उच्च अधिकारियों द्वारा नही लिया गया कोई एक्शन।परेशान होकर विभाग से दिया था कंडीशनल इस्तीफा। भूख हड़ताल पर बैठे  बसंत कौशिक का आरोप है की वो पिछले चार सालों से संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही और न्याय की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे है। लेकिन कहीं पर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ सरकार से कार्यवाही की मांग कर रहे है। गौरतलब है की अधिकारियों से प्रताड़ित होकर संविदा कर्मी बसंत कौशिक कर चुका है आत्महत्या का प्रयास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *