Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

पथराव और लाठीचार्ज की होगी मजिस्ट्रीयल जाँच, परेड मैदान के 300 मीटर के दायरे में लगाई गई धारा 144

8 फरवरी को गांधी पार्क में धरने के दौरान की घटना और 9-2-2023 को देहरादून में बेरोज़गार संघ द्वारा आयोजित धरने के दौरान हुए पथराव की वजह से क़ानून व्यवस्था की विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई थी। क़ानून व्यवस्था की उत्पन्न विषम परिस्थिति तथा लाठी चार्ज के पूरे घटना क्रम की विस्तृत मजिस्ट्रीयल जाँच हेतु मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है।जाँच अधिकारी समस्त तथ्यों और परिस्थितियों की जाँच कर विस्तृत जाँच आख्या शासन को उपलब्ध करायेंगे।

पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने प्रदेश बंद का आह्वान किया है। इस बंद के मद्देनजर देहरादून जिला प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार इस इलाके में धारा 144 शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी। ऐसे में इस इलाके में पांच या उससे अधिक लोगों के जमा होने पर रोक लगी रहेगी। इस रोक का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *