Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाले क्षैतिज आरक्षण को लेकर बैठक, 02 फरवरी को विधानसभा में बैठक का आयोजन

देहरादून: राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की पहली बैठक दो फरवरी को विधानसभा में होने जा रही है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में दो अन्य मंत्री चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहेंगे।

राज्य सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने के लिए यह कमेटी बनाई है। विदिति है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद से नौकरियों में यह आरक्षण खत्म हो चुका है। अब राज्य सरकार अध्यादेश के जरिए कानून बनाने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *