Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

आयोग की जवाबदेही कब होगी तय ??, UKSSSC के बाद UKPSC में भी भीतरी स्टाफ ने किया पेपर आउट

पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट अटका, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती पर भी संकट के बादल, 18 दिसंबर को हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अंतिम चरण में है। अब पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने एसटीएफ को एक पत्र भेजा है। लेकिन बड़ा सवाल ये हैं कि हर सवाल का जवाब पुलिस या STF से ही आयोग क्यों मांग रहा हैं। क्यों खुद अपने ही घर के भेदी क़ो पहचानने में राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैसे फेल हो गए, हर सवाल के जवाब पुलिस देगी तो आयोग क्या करेगा। ये पुलिस ही हैं जिसने जांच कर हर पेपर लीक का खुलासा कर ज्यादातर नकल माफिया को जेल में भेजा हैं। लेकिन ना तो पहले UKSSSC के अध्यक्ष सचिव ने जिम्मेदारी ली और ना ही अब UKPSC के अध्यक्ष लें रहें हैं। केवल पुलिस क़ो एक चिट्ठी लिख जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने जैसा काम चल रहा है। सवाल केवल इतना भर हैं कि ऐसे कैसे चलेगा। पुलिस का काम परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा पुख्ता करना है और शिकायत की जांच करना। लेकिन अपने घर में ही अगर गलत काम करने वालो को ही आयोग रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी STF या बाहर की कोई संस्था कैसे ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *