RPI (A) ने सरकार से पूछे कई सवाल, पेपरलीक करने वालो पर सख्त कार्रवाई करे सरकार: सेठपाल सिंह
उत्तराखंड में पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपरलीक होने के बाद एकबार फिर से परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थानों पर सवाल उठने लगे है। UKSSSC में नकल माफियाओं के सक्रिय होने के बाद STF ने ताबड़तोड़ गिरफ्तारी की और सरकार ने परीक्षाओं को UKPSC से कराने का फैसला किया। लेकिन वहीं अब यहां भी पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह सरकार से कई सवाल किए है। सेठपाल सिंह का कहना है कि आपको क्या लगता है की पेपर पर पेपर लीक !! चोर भी चोरी करते पकड़े जाय तो कुछ समय चोरी करना छोड़ देता है पर उत्तराखंड में ये ईमान धर्म कहाँ गया ?? लीक के बाद लीक !! मुझे लगता है ये सब मनपसंद आऊट शोर्सिंग कंपनियो को सब कुछ सोंपने की चालबाजी तो नहीं ??? सरकार को चाहिए की परीक्षा का आयोजन कराने वाली सभी संस्थाओं में फूल प्रूफ प्लानिंग के साथ परीक्षा की तैयारी की जाए। वहीं सरकार देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाने की बात कर रही है। हमारी सरकार से मांग है की सरकार नए कानून में ऐसे प्रावधान डालने का काम करें, जिससे नकल करने और कराने वाले 100 बार इसके बारे में सोचे।
