Exclusive: ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने पलटा MD UPCL का आदेश, UPCL के वित्तीय अधिकारों से जुड़ा है मामला
उपरोक्त विषय की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए अवगत कराना है कि शासन के संज्ञान में आया हैं कि निगम के ज्ञाप संख्या-6289/ एमडी / यूपीसीएल दिनांक 23.11.2021 द्वारा निगम में पूर्व के सभी आदेशों को निरस्त करते हुए एवं निगम की वित्तीय स्थिति के दृष्टिगत समस्त वित्तीय स्वीकृतियां (Release of Funds) प्रबन्ध निदेशक की पूर्वानुमति से ही किये जाने के आदेश निर्गत किये हैं।
उक्त आदेश दिनांक 23.11.2021 को निरस्त करते हुए यह आदेशित किया जाता है कि कारपोरेशन में प्राप्त समस्त निधि मांगों को कारपोरेशन के कोषों की उपलब्धता की स्थिति के अनुरूप निदेशक (वित्त) द्वारा अनुमोदन प्रदान किया जायेगा।
