Saturday, March 7, 2026
Latest:
उत्तराखंड

दिल्ली में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी बैठक, प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने उत्तराखंड के मुद्दो पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से की चर्चा

दिल्ली में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी बैठक में उत्तराखंड RPI (A) के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह भी मौजूद रहे। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के मुद्दो के साथ ही उत्तराखंड प्रदेश के मुद्दो पर भी गंभीरता के साथ चर्चा हुई है। प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की है। सेठपाल सिंह का कहना है कि नगर निकाय चुनाव को भले ही अभी एक साल के करीब का समय है। लेकिन पार्टी को अभी से तैयारी करनी होगी, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करनी होगी। जो आने वाले नगर निकाय के चुनाव में पार्टी के लिए तन मन से समर्पित होकर काम करे। साथ ही उत्तराखंड में RPI (A) को जनहित के मुद्दो का चयन करना होगा, जिसके अनुसार आगामी रणनीति बनाकर जनहित में काम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *