Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

Exclusive: छात्रसंघ चुनाव से ठीक पहले ABVP की बड़ी जीत, ABVP छोड़ने वाले पूर्व अध्यक्षों और नेताओं ने की वापसी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजधानी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ में पिछले 12 साल से लगातार काबिज था। लेकिन साल 2019 के छात्रसंघ चुनाव में गतिरोध की वजह से एबीवीपी के छात्र नेताओं के एक गुट ने अलग होकर निखिल शर्मा को निर्दलीय चुनावी मैदान में उतारने का काम किया। जिसका परिणाम यह निकला कि एबीवीपी को अध्यक्ष पद की कुर्सी गंवानी पड़ी और एबीवीपी का प्रत्याशी 2019 के छात्रसंघ चुनाव में तीसरे पायदान पर खिसक गया। वहीं अब 2022 में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही ABVP ने चुनाव से पहले ही बड़ी जीत दर्ज की है। आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने छात्र नेताओं के मनमुटाव को 24 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव से पहले ही खत्म कर एका कराने का काम किया है। जिसके बाद एक बार फिर से ABVP ने डीएवी पीजी कॉलेज समेत सभी कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरने का फैसला कर लिया है। वहीं अगर वापसी करने वाले नेताओ पर नजर डाले तो निखिल शर्मा वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष, राहुल रावत, आशीष रावत, सिद्धार्थ राणा, राहुल लारा, शुभम सिमलती, जितेंद्र बिष्ट सभी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष है। इनके अलावा हनी सिसोदिया, सुमित कुमार, ऋतिक नौटियाल, ऋषभ मल्होत्रा, यशवंत पंवार छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी है। वहीं अन्य वरिष्ठ छात्र नेताओं की बात करे तो ओम कक्कड़, प्रशांत खरोला, मोहित शर्मा, सुनील वर्मा, रवि कुमार, अरविंद चौहान शामिल है। इन सबके एक साथ छात्रसंघ चुनाव में उतरने से इतना तो तय हो गया है कि कोविड के चलते दो साल की देरी से होने वाले छात्रसंघ चुनाव काफी रोचक हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *