Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मसूरी क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर दिया सकारात्मक भरोसा, वन टाइम सेटेलमेंट के तहत शीघ्र बनेगी एक पॉलिसी

देहरादून, देहरादून मसूरी मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा हुई ध्वस्तीकरण मामले को लेकर न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी के स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात उनके समक्ष प्रशासन द्वारा की गई कारवाही पर नाराजगी व्यक्त की।

जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने सभी स्थानीय निवासियों को सकारात्मक भरोसा देते हुए उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी के अंदर “वन टाइम सेटेलमेंट” की घोषणा की है, ओर शीघ्र ही हम बातचीत करके एक पॉलिसी बनाकर सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में स्थानीय लोगों को नुकसान ना हो वह अपना रोजगार चला सके।

मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी रोड पर बने दुकानों में मैगी प्वाइंटों पर कुछ बाहरी लोगों द्वारा वहां पर आकर बड़ी-बड़ी दुकानें बना दी है। जिस पर कई अनैतिक कार्य किए जा रहा है, जिसके तहत वहां पर कारवाही प्रशासन द्वारा की गई है। मंत्री ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि जो वहां के स्थानीय निवासी हैं उनको परेशान नहीं किया जाएगा और आगे जो नए निर्माण वहां पर होंगे बिना अनुमति और उसमें अगर गलत गतिविधियां हुई तो उसको बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा उन पर कार्यवाही की जाएगी। मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि सरकार की यह मंशा बिलकुल भी नही है कि वह आम जनता के परेशान करें लेकिन जो गलत कार्य कर रहे है उनको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *