Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी अरुणा रावत के समर्थन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया रोड शो, MCD चुनाव में लगातार प्रचार में जुटे है मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली प्रवास के दौरान शुक्रवार को दिल्ली के नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड संख्या 134 से राजनगर से भाजपा प्रत्याशी अरुणा रावत के समर्थन में एक विशाल रोड शो किया।

रोड़ शो के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की ओर मतदान दिवस के दिन अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की।

गौरतलब हो कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर है जहां मंत्री गणेश जोशी दिल्ली के निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया और कई जनसभाओं को भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सतप्रकाश राणा, गिरीश बलुनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *