Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

चमोली में वाहन दुर्घटना, SDRF का मौके पर रेस्क्यू आपरेशन जारी, 12 लोगो की मौत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए मेजेस्ट्रियल जांच के आदेश

दिनांक 18 नवम्बर 2022, को जनपद नियंत्रण कक्ष ,चमोली द्वारा SDRF को सूचित कराया गया की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK07TA- 6453 अनियंत्रित होकर पल्ला गांव के समीप सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार SDRF पोस्ट जोशीमठ से एक रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह व एक अन्य रेस्क्यू टीम, पोस्ट पांडुकेश्वर से तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य आरंभ किया गया।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतर कर वाहन के अंदर व आसपास भी सर्चिंग की गई व वाहन में सवार 02 महिला व 10 पुरुषों के शवों को बरामद कर खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है। खाई में नीचे केवल एसडीआरएफ की टीम ही मौजूद है। SDRF का रेस्क्यू कार्य जारी है। वाहन में 17 लोग सवार थे। जिसमें से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए है।

घायलों का नाम/पता-

1.अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहबाद,

2.रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सिंह निवासी- हापुड़,

3.महावीर सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ।

4.हेमन्त चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह निवासी उच्छोवाड़ ।

5.जीतपाल पुत्र हरि सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी किमाणा शामिल है।

 

 

मृतकों का नाम/पता –

1.दलीप सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पुत्र श्री धन सिंह उच्छोग्वाड़।

2. सितान सिंह चौहान उम्र 61 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह।

3. विक्रम सिंह रावत उम्र 43वर्ष पुत्र मंगल सिंह कलगोठ।

4. सुबोध सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र प्रेम सिंहं किमाणा (वाहन चालक)।

5. कश्मीरा देवी उम्र 42वर्ष पत्नी जीत पाल सिंह किमाणा।

6. लक्ष्मण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र बचन सिंह कलगोठ।

7. ताजबर सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक।

8. राधा देवी पत्नी ताजबर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी डुमक।

9. गजेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला।

10. रणजीत सिंह उम्र गबर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला।

11. गब्बर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई।

12. शिव सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *