Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडराजनीति

हिमाचल में खराब मौसम की वजह से देहरादून लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रोहड़ू विधानसभा की जनता को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

देहरादून: हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण देहरादून वापस लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन रोहडू विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी शशि बाला के चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पहुंचना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण रोहडू न पहुंच पाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून सचिवालय से रोहडू की जनसभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *