Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय साहिया में सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन, राज्य स्थापना दिवस के मौके पर छात्र छात्राओं से पूछे गए उत्तराखंड से जुडे सवाल

सहिया: सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय साहिया में उत्तराखंड राज्य के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक हिंदी प्राध्यापिका श्रीमती इंद्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 प्रश्न पूछे गए जिसमे 75 प्रश्न उत्तराखंड सामान्य ज्ञान एवं 25 प्रश्न समसामयिक के शामिल किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने गृह राज्य के इतिहास से परिचित करवाना है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेनू गुप्ता ने कहा कि आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता छात्र-छात्रा को महाविद्यालय की ओर से “बाल दिवस” के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक दीपक बहुगुणा, डॉ रवि कुमार, कुमारी दीक्षिता, प्रियंका चौहान, मनोजा चौहान, श्रीमती पूनम चौहान, भरत सिंह, गंभीर चौहान, प्रियंका तोमर, रीतिका चौहान, रितेश चौहान एवं मोनू कुमार, सुनीता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *