Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन, 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना, राज्य सरकार ने रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने को मांगी सेना से मदद

“द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है।

प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *