Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

सैन्यधाम निर्माण को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, 2023 तक निर्माण कार्य पूरा करना है हमारा संकल्प: जोशी

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में सैन्यधाम निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की गई।

मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, हमारा संकल्प है कि 2023 तक सैन्यधाम का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। मंत्री ने कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया है कि सैन्यधाम निर्माण क्षेत्र में पेड़ों को काटे जाने का प्रस्ताव दिया गया है जिसपर जिलाधिकारी क्षेत्रवनाधिकारी तथा विभागीय सचिव एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए आगामी 10 दिन के अंदर पेड़ों को पातन आदि का कार्य सुचारू रूप से जारी रखने का आदेश दिया गया है। मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम क्षेत्र में ही यूपीसीएल द्वारा पावर हाउस बनाया जाना है जिससे क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान हो सकेगा, इसके लिए भी जिलाधिकारी तथा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *