PM Modi के जन्मदिन पर भाजयुमो महानगर ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया रक्तदान शिविर में हिस्सा
विश्व के लोकप्रिय नेता और देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वे जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने देहरादून महानगर कार्यलय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़कर अपना योगदान देकर शिविर को सफल बनाने का काम किया है। युवाओं ने रक्तदान शिविर में रक्तदान कर यशश्वी प्रधानमंत्री को शुभकामनाए प्रेषित की एवं उनकी दीर्घायु किं प्रार्थना की है।
युवा मोर्चा द्वारा लगाए गए शिविर में राजपुर विधायक खजानदास ,महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ,युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पंत, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता आशीष रावत((रक्तदान सयोजक राजपुर विधानसभा युवा मोर्चा)) राहुल रावत पूर्व विधि संयोजक, भारतीय जनता युवा मोर्चा राजपुर विधानसभा मंडलों के अध्यक्ष विशाल गुप्ता, विजय थापा, सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
