Wednesday, July 16, 2025
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दो फैसलों ने उड़ाई ख़ास लोगो की नींद, इंप्लीमेंट होते ही कई चेहरे होंगे बेनकाब

उत्तराखंड प्रदेश में एक के बाद एक कई विभागो की भर्ती परीक्षाओं में धांधली की बात निकलकर सामने आ रही है। वहीं सबसे बड़ा मामला UKSSSC पेपरलीक का है, जहां STF ने 32 लोगो को अभी तक गिरफ्तार कर जेल में डालने का काम किया है। एसटीएफ लगातार मामले की तफ्तीश कर रही है और दावा किया जा रहा है कि किसी भी गुनहगार को बक्शा नही जाएगा। दूसरा बड़ा मामला विधानसभा में बैकडोर भर्तियों का है। जिसमे बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों की सरकार में विधानसभा अध्यक्षों ने खुलकर दरियादिली दिखाने का काम किया। वहीं अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के दोनो ही बड़े मामलो में सख्त रुख अपनाने का फैसला कर लिया है। देर रात को सरकार ने UKSSSC के निर्वतमान सचिव संतोष बडोनी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यलय से जो बात निकलकर सामने आ रही है। उसके अनुसार सरकार  UKSSSC पेपरलीक मामले की जांच जल्द ही CBI को सौंपने की तैयारी कर रही है। दूसरा बड़ा फैसला मुख्यमंत्री धामी का पत्र है जो उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को लिखा है। जिसमे सभी भर्तियों को लेकर जांच कराने का अनुरोध किया गया है। मतलब साफ है की जीरो टॉलरेंस का नारा देकर सत्ता संभालने वाले पुष्कर सिंह धामी किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं अगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यह दोनो फैसले धरातल पर आते है तो निश्चित तौर पर यह प्रदेशहित में एक बड़ा निर्णय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *