Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉक्टर आर राजेश कुमार ने दिया कारण बताओ नोटिस, नेत्रदान पखवाड़े में पुरानी जागरूकता सामग्री बांटने पर मांगा जवाब

25 अगस्त 2022 को नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित नेत्रदान पखवाड़ा में पुरानी जनजागरूरकता सामग्री वितरित कराये जाने पर प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने निदेशक एन.एच.एम डॉ. सरोज नैथनी,टीम लीडर आई.ई.सी एन.एच.एम, सुश्री ज्योति एवं नेत्र विशेषज्ञ एन.एच.एम. डॉ. अर्चना को कारण बताओ नोटिस दिया है। प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि किसी जागरूकता सामग्री का वितरण किये जाने से पूर्व विभागीय सचिव का अनुमोदन प्राप्त किया जाना आवश्यक था। सामग्री वितरण से पूर्व विभागीय सचिव का पूर्वानुमोदन क्यों प्राप्त नहीं किया गया। इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *