Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

Big Update: रायपुर-थानों मार्ग पर सॉन्ग नदी का पुल हल्के वाहनों के लिए खोला गया, आपदा के चलते पुल का एक हिस्सा हो गया था जमींदोज

देहरादून के मालदेवता रायपुर क्षेत्र में आई आपदा के कारण रायपुर-थानो मार्ग पर स्थित सॉन्ग नदी पर बने पुल का एक हिस्सा टूट गया था। जिसके चलते स्थानीय जनता और खास तौर पर छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आपदा के अगले ही दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटनाग्रस्त पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द पुल पर आवाजाही सुचारू करने के लिए निर्देशित किया। दूसरी तरफ स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ लगातार अधिकारियों की टीम के साथ टूटे पुल के निर्माण कार्य पर नजर बनाए हुए थे। जिसका नतीजा रहा कि देर रात्रि क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ की उपस्थिति में जिला प्रशासन और कार्यदायी संस्था द्वारा संपर्क मार्ग का निर्माण कर हल्के वाहनों के लिए टूटे पुल से आवाजाही सुचारू कर दी गई है। जल्द ही अब पुल का पक्का निर्माण भी शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *