Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मंत्री रेखा आर्य हरिद्वार से ऋषिकेश 25 किलोमीटर लेकर जाएंगी कांवड़, उत्तराखंड में बेटी बचाओ का संकल्प लेकर होगी यात्रा: रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री

देहरादून _ उत्तराखंड सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने 26 जुलाई को हरिद्वार से ऋषिकेश तक कांवड़ लेकर जाने का संकल्प लिया है। 25 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा की शुरुवात हरिद्वार के गंगा घाट में पूजन के साथ सुबह 07 बजे होगी और दोपहर बाद 3:30 बजे के करीब ऋषिकेश स्तिथ वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा। पत्रकार वार्ता करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि वो प्रदेश में बेटियों के घटते लिंगानुपात से चिंतित है। ऐसे में उन्होंने संकल्प के तौर पर कांवड़ ले जाने का फैसला किया है। जिससे जनता के बीच बेटी बचाओ का संदेश दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *