Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, हाथ रिक्शा पर एक्टिवा रखकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ़ निकाला पैदल मार्च

देहरादून: देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में उत्तराखंड महिला कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से क्लॉक टावर तक सरकार की नीतियों के खिलाफ रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने साइकिल रिक्शा रैली निकालकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया है। जिसमें पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस समेत खाद्य सामग्री पर जीएसटी लगाने से नाराज महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सरकार ने हर एक खाद्यान्न पर जीएसटी थोपने का काम किया हैं। जिससे महिलाओं को गृहस्थी चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता तक पहुंचाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका है लेकिन आज महिलाएं भाजपा सरकार से त्रस्त है, लगातार महंगाई बढ़ रही है और रोजगार के आयाम नहीं बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *