Monday, April 28, 2025
Latest:
उत्तराखंड

प्रमुख अभियन्ता पीडब्ल्यूडी ने किया स्मार्ट सिटी की सड़कों का निरीक्षण, शहर की कई सड़को में मिली स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों में खामियां

देहरादून शहर की प्रमुख सड़कों में स्मार्ट सिटी लिए द्वारा किये जा रहे अनियोजित कार्यों, सड़कों में हो रहे गड्ढों / पैच का संज्ञान लेते हुए प्रमुख अभियन्ता लो०नि०वि० इ अयाज अहमद द्वारा सड़कों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, इ डी०सी० नौटियाल, अधिशासी अभियन्ता, मुस्ताक आलम, अपर सहायक अभियन्ता एवं अन्य उपस्थित थे। यह देखा गया कि राजपुर रोड में स्मार्ट सिटी लिए द्वारा चौड़ीकरण का कार्य काफी मिलम्ब से किया जा रहा है। कई स्थानों पर पटरी काफी नीचे है और कुछ स्थानों पर गहरे गहरे गड्ढे है, जो दुर्घटना संभावित है।विशेष रूप से हरिद्वार रोड, ई०सी० रोड व राजपुर रोड के मध्य भाग में बड़े-बड़े गढ्ढे हो गये है। इसके अतिरिक्त स्मार्ट सिटी लिए द्वारा निर्मित नाली / फुटपाथ कार्यों हेतु लगाई गई लोहे की ग्रेटिंग को उचित तकनीकी से फिक्स नहीं किया गया है. जिससे आगामी वर्षा ऋतु में पानी की सुचारू रूप से निकासी नहीं हो पायेगी और सड़क पर पानी भरेगा। कार्यस्थल से ही प्रमुख अभियन्ता द्वारा स्मार्ट सिटी लिए की कार्यदायी संस्था ब्रिज एण्ड रुफ कम्पनी के महाप्रबन्धक गुरुमुख सिंह को उपरोक्त कमियों के तत्काल निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। लो०नि०वि० के अधिशासी अभियन्ता को भी निर्देशित किया गया कि स्मार्ट सिटी से समन्वय बनाते हुए कमियों का निराकरण सुनिश्चित कराये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *