विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था ने निकाली प्रभात फैरी, पर्यावरण बचाने के लिए जनता को किया जागरूक
संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति द्वारा 5 जून 2022 को प्रातः 7 बजे से 9:00 बजे तक विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रवि नेगी ने प्रातः सभी लोगों को एकत्रित कर प्रभात फेरी निकाली, जिसमें आसपास के एरिया से प्लास्टिक व अन्य कूड़ा कार्यकर्ताओं द्वारा उठाया गया। सभी लोगों को पर्यावरण बचाने के संबंध में जानकारी दी गई। आसपास की दुकानों में अखबार के लिफाफे बांटे गए और समाज को जागरूक किया गया। इस उपलक्ष में क्षत्रिय चेतना मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुंडीर, अशोक वर्धन, तोमर जी और युवा प्रकोष्ठ से बलबीर रावत, अंकित रौथान व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

