Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

त्यूणी थाने के थानाध्यक्ष और कांस्टेबल के बीच हुई जमकर मारपीट, एसएसपी ने दोनो को किया निलंबित

03/06/22 की रात्रि गश्त ड्यूटी लगाने को लेकर थानाध्यक्ष त्यूणी उ0नि0 कृष्ण कुमार तथा का0 लोकेंद्र के मध्य थाना त्यूणी परिसर में आपस में गाली गलौज व मारपीट की गई। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा थानाध्यक्ष त्यूणी उ0नि0 कृष्ण कुमार तथा का0 लोकेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी विकासनगर को सुपुर्द की गई है।

*साथ ही थाना क्लेमेंट टाउन में नियुक्त उ0नि0 आशीष रवियान को थानाध्यक्ष त्यूणी के पद पर नियुक्त किया गया है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *