Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडदेश

11 जून को भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित होगी पासिंग आउट परेड, 377 भारतीय और 69 विदेशी GC होंगे पास आउट

भारतीय सैन्य अकादमी में अपने स्प्रिंग टर्म पासिंग आउट परेड की तैयारी शुरू। 11 जून को आयोजित होने वाली POP में 377 स्मार्ट, कुशल GC पास आउट होंगे। इसमें आठ देशों के 69 विदेशी प्रशिक्षु शामिल हैं। पासिंग आउट परेड से जुड़े समारोह 10 जून 22 को पुष्पांजलि समारोह के साथ शुरू होंगे, जहां इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण अकादमी के बहादुर पूर्व छात्रों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिनमें से 898 ने भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र के सम्मान को बनाए रखने और उसकी संप्रभुता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।

पासिंग आउट परेड शनिवार, 11 जून 2022 को प्रसिद्ध चेटवोड बिल्डिंग के प्रांगण में आयोजित होगी। पीओपी एसटी-22 के दौरान प्रदर्शित होने वाले कार्यक्रमों में बैंड सिम्फनी और मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले भी शामिल हैं। पासिंग आउट जेंटलमैन कैडेट्स के माता-पिता और परिवार के सदस्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे और सभी COVID प्रोटोकॉल के  साथ पिपिंग समारोह को भी मनाने का काम करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *