Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में अब तक 48 यात्रियों की हुई मौत, हार्ट अटैक से 46 यात्रियों की गई जान: डीजी हेल्थ

03 मई से शुरू हुई उत्तराखंड प्रदेश में चारधाम यात्रा के लिए पहुंचे 48 यात्रियों की अब तक मृत्य हो चुकी है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. शैलजा भट्ट ने यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अब तक जितने यात्रियों की मृत्यु हुई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसमें 46 यात्रियों की मौत का कारण हार्ट अटैक होना पाया गया है। इनमें भी अधिकाश लोग पूर्व से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। वहीं कुछ लोग पूर्व में कोरोना संक्रमित हुए थे। जबकि दो यात्रियों की मौत पहाड़ी से गिरने व गंभीर रूप से घायल होने से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *